Words & Paribhashas

Add Word
Word (Hindi) Hinglish Page No Paribhashas Actions
शिक्षा संस्कार shiksha sanskar 219
  • ज्ञान, विवेक, विज्ञान सहज बोध होना (समझ में आना, स्वीकार होना)।
View
शिक्षित shikshit 219
  • शिक्षा संस्कार संपन्न मानव।
View
शीत sheet 220
  • शरीर सहज उष्मा का मापदंड से कम होना शीत है। इसी प्रकार उष्ण भी शरीर सहज उष्मा से अधिक होना है।
View
शीतमान sheetman 220
  • शीत का मापदंड।
View
शील shil 220
  • मानवीयतापूर्ण आचरण की स्वीकृति।
View
शुद्ध shuddh 220
  • तीनों कालों में एक सा सुखप्रद।
View
शुचिता shuchita 220
  • स्वच्छता, स्वस्थता।
  • स्थान एवं शारीरिक स्वच्छता एवं वैचारिक संयमता का योग फल।
View
शुभ shubh 220
  • अखण्ड समाज सार्वभौम व्यवस्था सहज परंपरा।
  • अभय, सहअस्तित्व पूर्ण कार्य, व्यवहार, विचार विन्यास, समृद्धि , समाधान, विकास की ओर गति।
View
शुभकामना shubhkamana 220
  • मानव लक्ष्य, जीवन मूल्य चरितार्थ होने की कामना।
  • जागृति एवं विकास के प्रति तीव्र इच्छा ।
View
शुभबेला shubhbela 220
  • जागृति सहज प्रमाण प्रस्तुत करने की बेला।
View
शुभवचन shubhvachan 220
  • मानव लक्ष्य, जीवन मूल्यों को बोध कराना, सार्वभौम व्यवस्था को बोध कराना।
View
शुभाकांक्षा shubhakanksha 220
  • सर्वशुभ ज्ञान विचार योजना और कार्यक्रम।
View
शुभारंभ shubharambh 220
  • मानवीय शिक्षा संस्कार की शुरुआत। जागृति सहज शुभ कार्य, विचार योजना की शुरूआत।
View
शुभेच्छा shubhechcha 220
  • सर्वशुभ होने के लिए कामना प्रयास।
View
शून्य shunya 220
  • व्यापक वस्तु सहज अस्तित्व।
  • जो स्वयं में क्रिया न हो, सभी क्रियाएं उसी में समाई हो।
View
शून्य स्थली shunya sthali 220
  • परस्परता के मध्य में नित्य वर्तमान।
View
शून्यावकाश shunyavakash 220
  • वस्तु विहीन स्थली में भी व्यापक वस्तु।
View
शून्याकर्षण shunyakarshan 220
  • भारमुक्त स्थिति, परस्परता में भारमुक्ति, ग्रहव्यूह सौर व्यूह में भागीदारी करते हुए शून्याकर्षण में है, यह धरती शून्याकर्षण में है।
View
शोध shodh 221
  • अध्ययन, निरीक्षण, परीक्षण, सर्वेक्षण पूर्वक स्वीकृति।
  • सिद्धान्त व प्रक्रिया पूर्वक सत्यता का उद्घाटन। भ्रम से मुक्त होने के लिए सत्यासत्य के विश्लेषण से प्राप्त निष्कर्षों के द़ृढ़ संकल्प में परिणित होने की द़ृष्टि से शोध की अनिवार्यता है।
View
शैली shaili 221
  • अभिव्यक्ति, संप्रेषणा, प्रकाशन कार्य में सफलता का तरीका, कार्यवाही, कार्यशैली।
View