Words & Paribhashas

Add Word
Word (Hindi) Hinglish Page No Paribhashas Actions
आतुरता aaturata 34
  • पात्रता से अधिक प्राप्ति की कामना एवं चेष्टा का प्रकटन।
View
आतंक aatank 34
  • प्राण भय, मानभय, धनभय, पदभय से पीड़ा।
View
आतंकवाद aatankvad 34
  • भयकारी प्रक्रिया व्यवहार/वार्ता।
View
आत्मक्षोभ aatmakshobh 34
  • भ्रमित मानव जीवन, अनुभव प्रमाण विहीन जीवन।
View
आत्मदर्शन aatmadarshan 34
  • सहअस्तित्व में अनुभव सम्पन्न जागृत, पारंगत, वर्तमान में प्रमाणित मानव।
View
आत्मपुंज aatmapunj 34
  • जीवन जीने के आशानुरूप स्थापित कार्य गति पथ, जीवन कार्य के आधार पर प्रमाण।
View
आत्मबोध aatmabodh 35
  • अनुभव बोध प्रमाणित होना ही आत्मबोध।
  • बुद्धि सहज प्रत्यावर्तन।
View
आत्मविमुख aatmavimukh 35
  • भ्रमित मानव जो अनुभव बोध पूर्वक जागृति सहज विधि से किया गया क्रियाकलाप से विमुख।
View
आत्म प्रतिष्ठा aatm pratishtha 35
  • आत्मा संकेतानुसार बुद्धि, चित्त, वृत्ति एवं मन के क्रियाकलाप।
View
आत्मदीपन aatmadeepan 35
  • आत्मोन्मुखी बुद्धि, आत्मा के संकेत ग्रहण योग्य क्षमता सम्पन्न बुद्धि।
View
आत्मीयता aatmiyata 35
  • स्व अस्तित्व सहज मौलिकता के अनुरूप, अन्य की मौलिकता को स्वीकारना।
View
आत्मसंतोष aatmasantosh 35
  • अनुभव मूलक अभिव्यक्ति।
  • अनुभव मूलक विधि से बुद्धि, चित्त, वृत्ति, मन संतुष्ट होने से है।
  • अनुभव मूलक विधि से जीवन ज्ञान, अस्तित्व दर्शन ज्ञान, मानवीयतापूर्ण आचरण ज्ञान सहित अखण्ड समाज और समग्र व्यवस्था में भागीदारी करना।
View
आत्मा aatma 35
  • गठनपूर्ण परमाणु में कार्यरत मध्यांश ।
  • चैतन्य परमाणु के केन्द्र में संपन्न मध्यस्थ क्रिया। भार मुक्ति।
  • जीवन या जागृत जीवन में सत्यानुभूति-सत्यानुभव, मूल्यानुभव।
View
आदर्श aadarsh 35
  • आवश्यकतानुसार सहअस्तित्व रूपी अस्तित्व परम सत्य का लोकव्यापीकरण करना । व्यवस्था में जीने देना जीना है।
  • मानवत्व सहित “व्यवस्था”, समग्र व्यवस्था में भागीदारी।
  • अनुभव अथवा अनुभव मूलक प्रवर्तन कारी “व्यवस्था” का अनुभवमूलक अथवा अनुभव गामी, आचरण, कार्य, व्यवहार, विचार।
View
आदर्शवाद aadarshvad 35
  • रहस्यमयता से सुखी होने का आश्वासन।
  • रहस्यमयता में कल्याण की परिकल्पना।
View
आदाय aaday 35
  • लेना।
View
आदेश aadesh 35
  • प्रयोजनशीलता सहज अभिव्यक्ति, संप्रेषणा, व्यवस्था में भागीदारी के अर्थ में।
  • निश्चित कर्म प्रक्रिया व समाधान संप्रेषणा।
  • आग्रह पूर्वक ज्ञापन।
View
आदेशजन्य aadeshjanya 36
  • आदेश का पालन और फल परिणाम सकारात्मक होना (मानवत्व के अर्थ में)।
View
आद्यान्त aadyant 36
  • भौतिक रासायनिक रचना विरचना एवं मानव परम्परा में कार्य व्यवहार फल परिणाम।
View
आद्यान्त प्रमाण aadyant praman 36
  • विकासक्रम, विकास, जागृति, दिव्यपद, विधि सहज प्रमाण।
View