Words & Paribhashas

Add Word
Word (Hindi) Hinglish Page No Paribhashas Actions
प्राप्त वेग prapt veg 132
  • यंत्रों की गति ईंधन सहायतापूर्वक बाहरी शक्तियों के सहारे गति।
View
प्राप्य prapya 132
  • प्राप्त किये रहने के रूप में, प्रयत्न सहित अथवा घटना के रूप में मिलन सान्निध्य।
View
प्राप्य योग prapya yog 132
  • परस्परता में सान्निध्य, एक दूसरे को पहचानने की प्रक्रिया, परस्पर प्रेरणा पाना।
View
प्रारब्ध prarabdh 132
  • पहले से प्राप्त मानवीय संस्कार मानवीयतापूर्ण आचरण में प्रवृत्ति।
  • जो जितना जान पाता है उतना चाह नहीं पाता, जो जितना चाह पाता है उतना कर नहीं पाता, जो जितना कर पाता है उतना भोग नहीं पाता, और जो भोगने से शेष रह जाता है वह प्रारब्ध है।
View
प्रारुप prarup 132
  • आरंभिक प्रस्तावित चित्रण, प्रारंभिक स्वरुप सूत्र।
View
प्रावधान pravadhan 132
  • प्रमाणित होने की संभावनाओं का विस्तार।
View
प्रावधानित pravadhanit 132
  • प्रमाणित होने के लिए संपूर्ण संभावना सहित अवकाश अवसर।
View
प्रीति preeti 132
  • प्रेय, तृष्णा।
View
प्रोत्साहक protsahak 132
  • लक्ष्य पाने की गति व क्रिया में सहायक।
View
प्रोत्साहन protsahan 132
  • निश्चित दिशा में पुनर्प्रयास के लिए प्रेरणा।
  • निश्चित दिशा एवं मानवीयता में विश्वास दिलाना।
View
प्रोत्साहित protsahit 132
  • विकास और जागृति की ओर उम्मीद बाँधना, विकास और जागृति की संभावना पर विश्वास दिलाना।
View
प्रौढ़ praudh 132
  • ज्ञान विवेक विज्ञान पारंगत होना, व्यवस्था में जीने में पारंगत होना प्रमाणित होना।
View
प्रौढ़ता praudhta 132
  • पारंगत परिपक्व प्रयोजनशीलता सहज वैभव और प्रमाणित होना।
View
प्रौद्योगिकी praudyogiki 132
  • प्रयोजनार्थ प्रयोजित होने योग्य वस्तुओं का निर्माण और कार्यक्रम।
View
प्रेम prem 133
  • दया, कृपा, करूणा की संयुक्त अभिव्यक्ति, संप्रेषणा प्रमाण। पूर्णानुभूति।
  • दिव्य मानव, देव मानव की सान्निध्यता, सामीप्यता, सारूप्यता तथा सालोक्यता प्राप्त करने हेतु अंतिम संकल्प की प्रेम संज्ञा है।
  • प्रेम पूर्ण मूल्य है।
View
प्रेममयता premmayta 133
  • द़ृष्टापद, जागृति प्रमाण संपन्न, दया कृपा करूणा के संयुक्त अभिव्यक्ति, संप्रेषणा, प्रकाशन।
  • प्रेममयता ही अभयता का अनुभव है।
View
प्रेमास्पद premaspada 133
  • अनन्यता को प्रमाणित करने के लिए प्राप्त वातावरण व सम्बन्ध।
View
प्रेमानुभूति premanubhuti 133
  • सहअस्तित्व में अनन्यता सहज प्रमाण सर्वशुभ प्रवृत्ति प्रमाण।
View
प्रेय preya 133
  • इन्द्रियों को प्रिय लगने वाली वस्तु।
View
प्रेरक prerak 133
  • अध्यापक, जागृति संपन्न हर मानव।
  • गुणात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरणा स्त्रोत, प्रेरणा प्रदान करने वाला।
View