व्यवहारवादी समाजशास्त्र
by A Nagraj
जाता है। सम्पूर्ण रसायन द्रव्य जो सप्त धातुओं के रूप में पहचाना जाता है ये सब मूलतः भौतिक वस्तु और परमाणु ही हैं क्योंकि परमाणु ही मूलतः व्यवस्था का आधार है।
सप्त धातुओं से रचित रचनाओं में समृद्ध मेधस और समृद्धिपूर्ण मेधस पर्यन्त रचना संबंध शरीर जो कर्मेन्द्रिय, ज्ञानेन्द्रिय उसके लिए आवश्यकीय अंग अवयव, आशय रसादितंत्र विधि सम्पन्न रचनाएँ गर्भाशय में सम्पन्न होता है। ये सर्वविदित तथ्य है। शुक्र सूत्र पुरूष शरीर में, डिम्बसूत्र स्त्री शरीर में रचित होता है। इन दोनों का मूल तत्व पुष्टि तत्व रचना तत्व है। पुष्टि तत्व मूलतः रासायनिक द्रव्य ही है। इस विधि से मानव शरीर भी रचित होता है।
जीव शरीरों को जीवन, शरीरों के वंशानुगत विधि स्वीकार सहित संचालित करता है। जीव शरीरों को संचालित करता हुआ जीवन का लक्ष्य इन्द्रिय सन्निकर्ष ही है। जबकि मानव का लक्ष्य समाधान, समृद्धि, अभय, सहअस्तित्व है। यही व्यवस्था सूत्र और समाज सूत्र का उद्गमता धारक-वाहक होने का प्रमाण है। इसकी समीचीनता सर्वमानव के लिये समान रूप में वर्तमान है। इस लक्ष्य की ओर प्रवेश विधि कल्पनाशीलता, कर्मस्वतंत्रता के रूप में प्रत्येक मानव संतान में होना पाया जाता है। इसी मौलिक प्रकाशन के आधार पर मानव चिंतनपूर्वक (न्याय, समाधान, प्रामाणिकता पूर्वक) प्रमाणित होने का क्रम है।
कल्पनाशीलता कर्मस्वतंत्रता का प्रयोग हर मानव संतान जन्म समय से ही करता है। मौलिक अधिकार सम्पन्न जागृत मानव परंपरा में अर्पित होता है। इसका साक्ष्य जन्म से ही हर मानव संतान में न्याय की अपेक्षा, सही कार्य-व्यवहार करने की इच्छा और सत्यवक्ता होना। कम से कम