अर्थशास्त्र
by A Nagraj
Page 150
- अनावश्यक आदतों का सर्वेक्षण (गांजा, भांग, तम्बाकू, चरस, शराब, अफीम, धूम्रपान, जुआ आदि बुरी आदतों) वर्गीकरण व उसके लिए व्यक्तियों का नाम आयु सहित आंकलन।
- घरेलू चिकित्सा के प्रति जागरूकता और आंकलन।
- स्थानीय रूप से उपलब्ध जड़ी-बूटियों के प्रकार व उनके औषधि के रूप में प्रयोग, उपयोग और संरक्षण संभावना।
- सामान्य व विशेष चिकित्सा सुविधा का आंकलन।
- चिकित्सालय और औषधालय है या नहीं? व्यायाम शाला, खेल व्यवस्था, योग प्रशिक्षण, सांस्कृतिक भवन है या नहीं?
न्याय सुरक्षा संबंधी आंकलन :-
- ग्राम का प्रत्येक व्यक्ति अपनी योग्यता और पात्रता के अनुसार उत्पादन करता है या उत्पादन में भागीदार है या नहीं? के रूप में उत्पादन न्याय का आंकलन।
- उत्पादित वस्तुओं का शोषण विहीन पद्धति से कहाँ तक विनिमय, आदान-प्रदान हो रहा है - के रूप में विनिमय न्याय का आंकलन।
- स्वधन, स्वपुरूष/स्वनारी, दया पूर्ण कार्यों और तन, मन, धन रूपी अर्थ के सदुपयोग के आधार पर, आचरण-न्याय का आंकलन।
- संबंधों के साथ विश्वास निर्वाह के रूप में, व्यवहार-न्याय का आंकलन।
- वर्तमान में कितने अपराध और अपराधी हैं? कितने अपराध जमीन जायदाद संबंधी है? नारी-पुरूष संबंधों से संबंधित अपराध कितने दर्ज हैं? ऐसे दर्ज अपराधों की संख्या कितनी है जिनका निर्णय होना शेष है?
- वर्तमान न्याय व्यवस्था के प्रति मानसिकता कैसी है?
- गाँव सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं का आंकलन व वर्तमान में सुरक्षा व्यवस्था कैसी है?
स्वराज्य सभा