अर्थशास्त्र
by A Nagraj
Page 177
- तन, मन, धन, रूपी अर्थ की सुरक्षा का मूल्यांकन।
- ग्राम व प्राकृतिक वातावरण की सुरक्षा का मूल्यांकन।
- उत्पादन एवं विनिमय सुरक्षा का मूल्यांकन।
- परिवार सुरक्षा का मूल्यांकन।
- शिक्षा संस्कार सुरक्षा का मूल्यांकन।
- स्वास्थ्य संयम सुरक्षा का मूल्यांकन।
- नैसर्गिक सुरक्षा का मूल्यांकन।
स्वास्थ्य-संयम सुरक्षा समिति के कार्यों का मूल्यांकन :-
- व्यक्तियों में स्वास्थ्य के प्रति जागृति का मूल्यांकन शारिरिक व मानसिक संतुलन के आधार पर।
- व्यक्ति, घर, ग्राम, गली, मोहल्लों, को स्वच्छ बनाए रखने का मूल्यांकन।
- सीमित व संतुलित परिवार के आधार पर मूल्यांकन।
- रोग निरोधी टीकों के प्रति जागरूकता के आधार पर मूल्यांकन।
- योगासन, व्यायाम, खेल के प्रति जागरूकता के आधार पर मूल्यांकन।
- रोगी को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराने का मूल्यांकन।
- घरेलू चिकित्सा के प्रति जागरूकता का मूल्यांकन।
- स्थानीय जड़ी-बूटियों के संरक्षण, संवर्धन व उनके प्रति जागरूकता का मूल्यांकन।
भूमि: स्वर्गताम् यातु, मनुष्यो यातु देवताम्।
धर्मो सफलताम् यातु, नित्यम् यातु शुभोदयम् ॥