अर्थशास्त्र
by A Nagraj
Page 175
ग्राम सभा द्वारा विभिन्न समितियों के कार्य का मूल्यांकन निम्न मार्गदर्शक सिद्धांतों द्वारा किया जायेगा :-
“उत्पादन-कार्य सलाहकार समिति” का मूल्यांकन निम्न आधारों पर किया जायेगा:-
- कृषि, पशुपालन, वनोपज, हस्त शिल्प, ग्राम-शिल्प, कुटीर उद्योग, ग्रामोद्योग के कुल उत्पादन का मूल्यांकन।
- उत्पादन में कार्य गति का मूल्यांकन।
- उत्पादन में गुणवत्ता व उत्पादकता का मूल्यांकन।
- उत्पादन कार्य में कुशलता व निपुणता का मूल्यांकन।
- उत्पादन कार्य के लिए आवश्यकीय कच्चे माल/वस्तुओं की स्त्रोतों सहज सुलभता का मूल्यांकन।
- प्राकृतिक नियमों का पालन करते हुए (प्रदूषण विहीन प्रणाली से) उत्पादन और उत्पादन कार्य में तकनीकी परिवर्द्धन का मूल्यांकन।
- मानव परंपरा में आवश्यकीय व उपयोगी सामान्य आकाँक्षा (आहार, आवास, अलंकार) व महत्वकाँक्षा (दूरगमन, दूरदर्शन, दूरश्रवण) संबंधी वस्तुओं में उत्पादन कार्य का मूल्यांकन।
विनिमय-कोष सलाहकार समिति का मूल्यांकन :-
“विनिमय-कोष सलाहकार समिति” का मूल्यांकन निम्न आधार पर होगा :-
- विनिमय सहजता व सुलभता का मूल्यांकन।
- विनिमय में लाभ हानि मुक्त प्रणाली का मूल्यांकन।
- विनिमय प्रणाली में स्वच्छता का मूल्यांकन।
- विनिमय क्रियाकलाप में, परिमाण, परिमापन, का मूल्यांकन।
- विनिमय कोष द्वारा उत्पादन और सहायता का मूल्यांकन।
विनिमय श्रम में गुणवत्ता का मूल्यांकन।