अर्थशास्त्र
by A Nagraj
Page 148
- कितने व्यापार करने में व्यस्त हैं। कितनी दुकानें हैं और कितने इन पर आश्रित हैं।
गाँव की सामान्य सुविधाओं का आंकलन :-
- गाँव व गाँव के भूक्षेत्र, जलवायु समीपस्थ वन, वन-खनिज, वन-सम्पदा, वनौषधियों का आंकलन।
- आवास, ईंधन, प्रकाश, पीने का पानी, जल-मल व्यवस्था, पाठशाला, ऊर्जा स्त्रोतों, सड़क व्यवस्था, डाक घर, बैंक, सांस्कृतिक भवन, तालाब, नहर, नदी, तलीय जल स्रोत आदि का आंकलन व सर्वेक्षण।
उत्पादन संबंधी आंकलन :-
- कृषि भूमि, पड़ती भूमि, कृषि एवं वन संभावित भूमि। सिंचाई व्यवस्था, जल के स्रोत, तालाब, नलकूप, नहर, नदी आदि संबंधी स्थिति और संभावनाओं का आंकलन।
- फसलों के किस्म, प्रकार, कृषि उपज, तादाद, वर्ष-फसल चक्र, स्थानीय अभाव, समस्याएं व संभावनाएं।
- कृषि संबंधी तकनीक व ज्ञान में पारंगत व्यक्तियों की संख्या। क्या वे अन्य को पारंगत बना सकते हैं?
- ऊर्वरक व्यवस्था, गोबर, कम्पोस्ट खाद व रासायनिक खादों के उपयोग के संबंध में जानकारी।
- बीजों के प्रकार, उनके बारे में जानकारी। कृषि संबंधी औज़ारों, यंत्रों, कीटनाशक, दवाइयों आदि की उपलब्धता व अभ्यास के बारे में जानकारी।
- पशुधन के बारे में पूरी जानकारी। उनकी तादाद, नस्ल, प्रकार के अनुसार। कितने कृषक, कृषि के साथ गौशाला रखते हैं? कितने गोबर गैस प्लांट हैं? कितना लगना है?
हस्त शिल्प संबंधी उत्पादन जैसे - चित्रकला, मूर्तिकला, शिल्प कला, बुनाई, कढ़ाई, छपाई, रंगाई, बधाई पत्र, सूत कातना, इनग्रेविंग आदि में कितने लोग व्यस्त हैं? उनसे उपलब्ध तकनीक व विशेषता आदि का आंकलन।