अर्थशास्त्र
by A Nagraj
- ग्राम शिल्प संबंधी उत्पादन जैसे धातु कला, रेशम, काष्ठ कला, मिट्टी और चर्म कला आदि में कितने लोग प्रशिक्षित व व्यस्त हैं। इनमें उपलब्ध तकनीक व विशेषज्ञता का आंकलन।
- कुटीर उद्योग द्वारा उत्पादन कार्यों में कितने लोग व्यस्त हैं? वे क्या व कितना बना रहे हैं? इसी तरह ग्रामोद्योग के बारे में आंकलन। सेवा कार्यों में लगे व्यक्तियों का सर्वेक्षण।
विनिमय संबंधी आंकलन :-
सभी उत्पादित वस्तुओं की संख्या, तादाद, प्रकार, उपयोगिता व मूल्य। वर्तमान में विनिमय व्यवस्था का आंकलन। कितनी दुकानें हैं, कितने व्यक्ति क्रय-विक्रय कार्य में लगे हुए हैं। गोदाम आदि स्टोरेज व्यवस्था का आंकलन।
स्थानीय रूप से आवश्यक वस्तुएँ जो बाह्य बाजारों से खरीदी और बेची जाती हैं।
शिक्षा संबंधी आंकलन :-
पाठशाला है या नहीं। यदि है तो कहाँ तक पढ़ाई होती है? कितने विद्यार्थी हैं? कितने शिक्षक हैं? आयु, वर्ग के आधार पर शिक्षा का सर्वेक्षण। शिक्षा पाठ्यक्रम का निर्वाह कैसा है? स्थानीय आवश्यकतानुसार शिक्षा दी जाती है या केवल किताबी ज्ञान दिया जाता है? शिक्षा प्राप्त कर कितने व्यक्ति गाँव में रह रहे हैं? कितने गाँव छोड़ दिए हैं? महिलाओं व बच्चों में जागरूकता कैसी है? कितने साक्षर हैं? कितने साक्षर होना शेष है? आयु वर्ग के अनुसार।
निकटवर्ती तकनीकी व अन्य समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग की संभावना।
स्वास्थ्य संयम संबंधी आंकलन :-
- जन्म व मृत्यु दर।
सीमित व संतुलित परिवार के प्रति ग्रामवासी कितने प्रतिशत जागरूक हैं?