मानवीय संविधान
by A Nagraj
Page 76
- मानवत्व में, से, के लिए मार्गदर्शन देने व पाने का अधिकार, परिवार न्याय को बनाये रखने में मार्गदर्शन करने, पाने का अधिकार।
- परिवार समूह सभा में कार्यरत हर सदस्य दस परिवार जनों के लिए सर्वशुभ मार्गदर्शन का अधिकार।
- सर्वशुभ रूपी समाधान, समृद्धि, अभय, सहअस्तित्व में जागृति सहज प्रमाण के अर्थ में मार्गदर्शन का अधिकार हर समझदार परिवार एवं परिवार समूह सभा में रहेगा।
- दस परिवार समूह सभाओं की गतिविधियों को परस्पर परीक्षण-निरीक्षण करने का अधिकार रहेगा।
(2)
ग्राम मोहल्ला सभा का अधिकार
- ग्राम मोहल्ले में जल आपूर्ति करने का अधिकार।
- बहती पानी को रोकने का अधिकार।
- ग्राम में वृक्षारोपण का अधिकार।
- वन समृद्धि करण का अधिकार।
- वनौषधियों को संरक्षित समृद्ध करने का अधिकार।
- वनौषधियों का उपयोग करने का अधिकार।
- वनोपज वनौषधियों को संग्रहित करने का अधिकार।
- पर्यावरण में प्रदूषण मुक्ति के लिए भागीदारी करने का अधिकार।
(3)
- ग्राम में समीचीन रोगों का निवारणाधिकार।
ग्राम में सभी के स्वस्थ रहने के आवश्यकीय सभी उपायों को अपनाने का अधिकार।