मानवीय संविधान

by A Nagraj

Back to Books
Page 78
  • न्याय प्रदायी क्षमता सम्पन्न होने का अधिकार।
  • समृद्धि सम्पन्न होने का अधिकार।
  • मानवीय संस्कृति सभ्यता पूर्वक प्रमाणित होने का समान अधिकार।

(6)

  • कृषि कार्य में बीज स्वायत्तता का अधिकार।
  • कृषि कार्य में उर्वरक स्वायत्तता का अधिकार।
  • कृषि कार्य में कीटनाशक कार्य प्रणाली में स्वायत्तता का अधिकार।
  • कृषि कार्य में जल स्वायत्तता का अधिकार।
  • कृषि कार्य में बीज गुणन कार्य का अधिकार।
  • बीज गुणन कार्य में ज्ञानार्जन प्रयोग का अधिकार। ग्राम मोहल्ला में ऊर्जा संतुलन के अधिकार।

(7)

  • मानवीयता पूर्ण आचरण करने का अधिकार।
  • ज्ञान, विवेक, विज्ञान पूर्ण विधि से सामाजिक अखण्डता व्यवस्था सहज सार्वभौमता के अर्थ में सोच, विचार, निर्णय सहित कर्त्तव्य-दायित्व पालन पूर्वक व्यवहार करने का अधिकार।
  • अस्तित्वमूलक मानव केन्द्रित चिंतन में अनुभव प्रमाण सहज आधार पर शोध कार्य का अधिकार।
  • आवश्यकता से अधिक उत्पादन करने का अधिकार।
  • न्याय पूर्वक जीने का अधिकार।
  • समाधान पूर्वक जीने का अधिकार।
  • सहअस्तित्व में जीने रहने का अधिकार।

मानव लक्ष्य, जीवन मूल्य को प्रमाणित करने का अधिकार रहेगा।