व्यवहारवादी समाजशास्त्र

by A Nagraj

Back to Books
Page 4

उपाय, उपदेशों को प्रस्तुत किया है और राजगद्दी, जान-माल की सुरक्षा का आश्वासन देता है। अभी भी देता है साथ में सीमा सुरक्षा क्रम अपनायें है जिसमें सभी अपराध को वैध मान लिए हैं। दोनों विधा का भरपूर आश्वासन उस समय के लिये आवश्यक रहा जब मानव चौमुखी (चारों प्रकार के) भय से त्रस्त रहा है। उस समय में आश्वासन व शरण की आवश्यकता रही। तत्कालीन तपस्वीयों ने तत्कालीन जनमानस पीड़ा को सांत्वना प्रदान की। यहाँ उस समय में आश्वासन और शरण की आवश्यकता रही। जनमानस में एक नया उमंग तैयार हुआ जैसा पहले से नस्ल रंग के आधार पर मानव से मानव का खतरा मंडराता ही रहा। अन्य प्रकार का भय सताता ही रहा है। इसी बीच जंगल, डण्डा, शिला और धातु युग तक पहुँच चुके थे; कृषि, पशुपालन, पर्णपत्र, कुटीरों तक पहुँच चुके थे, ऐसा समझ सकते हैं।

जब से राज्य धार्मिक राज्य बने, या धर्म और राज्य प्रभावी हुआ तब से अभी तक धर्म संविधान यथावत् बना ही है। धर्म संविधान के अनुरूप राज्य व्यवस्था और कार्य सम्पन्न होता रहा है। (कालान्तर में वैज्ञानिक युग में धन और सामरिक शक्तियों पर आधारित राज्य व्यवस्था की कल्पना उदय हुई।) धर्म संविधान ईश्वर प्रसन्नता के आधार पर सम्पन्न होता रहा। हर राष्ट्र किसी न किसी धर्मावलंबी रहा ही है। हर राजा किसी न किसी धर्म प्रतिबद्धता से बंधे रहे। अधिकांश देश व राष्ट्र में जो राजा का धर्म रहा, वही प्रजा का धर्म माना जाता था। स्वर्ग-नरक, ईश्वर की खुशी-नाराजगी के मिसाल इसके लिये उन-उनके तरीके सलूकों, मान्यताओं को सही एवं अन्य धर्मों के तरीकों आदि को गलत मानते रहे। तरीके, प्रतीकों की भिन्नता ही धार्मिक संप्रदायों की परेशानियों का कारण बना रहा। इसी