व्यवहारवादी समाजशास्त्र

by A Nagraj

Back to Books
Page 128

स्वनारी/स्वपुरूष की परिभाषा - विधिवत् विवाह पूर्वक प्राप्त नारी या पुरूष।

व्याख्या :- इस मुद्दे पर अनेक समुदाय परंपराएँ विविध प्रकार से विवाह कार्य को सम्पन्न करते हैं। इसका पार्थिव या दैहिक प्रयोजन शरीर संबंध ही होना, ऐसे विवाह संबंध में जुड़े हुए नर-नारियों में प्राप्त, धन का उपभोग करने में समानाधिकार अथवा न्यूनातिरेक अधिकार के रूप में स्वीकृत रहा है। इससे अखण्ड समाज सार्वभौम व्यवस्था का आधारभूत सूत्र व्याख्या नहीं हो पाया। इसका साक्ष्य अनेक और विविध समुदाय परंपरा ही है।

विवाह संबंध मूलत : -

  • परिवार व्यवस्था में जीने और समग्र व्यवस्था में भागीदारी निर्वाह करने की प्रतिज्ञा है।
  • विवाह संबंध ‘परिवार मानव’ रूप में व्यवस्था विधि से जीने की कला को स्वीकारने की प्रतिज्ञा है।
  • विवाह संबंध परिवार में, से, के लिये आवश्यकीय वस्तुओं के लिये अपनाया गया उत्पादन-कार्य में भागीदारी करने की प्रतिज्ञा है।
  • परिवार मानवता सम्पन्न व्यक्ति में ही सम्पूर्ण अथवा मानवीयतापूर्ण प्रतिज्ञाएँ निर्वाह होते हैं। इस विधि से विवाह के पहले हर नर-नारी परिवार मानव के रूप में प्रतिज्ञा स्वीकार करने के लिये ‘स्वायत्त मानव’ के रूप में प्रतिष्ठित रहना, विवाहाधिकार तन, मन, धन का सदुपयोग-सुरक्षा करने में प्रतिज्ञा का आधार है।

किसी भी मानव परिवार में, से विवाह संबंध का योजना मानव कुल के लिये उपयुक्त है। विवाह संबंध नस्ल या