भौतिकवाद

by A Nagraj

Back to Books
Page 191

रचना का मूल स्वरुप भौतिक रचना क्रम में देखा जाता है । इसी क्रम में प्राण-कोषाओं की रचना विधि प्राण कोषाओं में सूत्रित रहता है । ऐसी कोषाएँ जिस रचना में भागीदारी निर्वाह करती है, वे दो प्रजाति के होते है-

1. बीजानुषंगी सूत्र,

2. वंशानुषंगी सूत्र।

वंशानुषंगी सूत्र के अनुसार ही भूचर, नभचर, जलचर और वंश का सूत्र, उन-उन प्रजातियों के क्रम में, शुक्र-डिम्ब सूत्र के रूप में देखने को मिलता है। शुक्र-डिम्ब सूत्र के पहले जो कुछ भी प्राण कोषाओं से रचित शरीर कार्य करते रहा है, वे सब स्वेदज प्राणियों के रूप में देखने को मिलता है (स्वदेज प्राणी याने पसीने से पैदा हुआ)। इस विधि से शुक्र कीट और डिम्ब कीट प्रणाली के अनन्तर वंश प्रणाली का, उसके पहले वनस्पतियों में पदार्थ के आधार पर स्त्री पराग, पुरुष पराग के आधार पर बीजों का होना और बीज से वृक्षों का होना देखा जाता है । अधिकांश रूप में इसी विधि से देखने को मिलता है। जीव शरीरों, मानव शरीरों में, डिम्ब शुक्र संयोग के आधार पर भ्रूण एवं भ्रूण के आधार पर संपूर्ण अंग अवयवों की रचना विधि देखने को मिलती हैं। इसकी रचना स्थली गर्भाशय में व्यवस्थित है। ऐसी शरीर रचना में मेधस रचना भी एक प्रधान भाग है। मानव शरीर रचना में ही समृद्घ पूर्ण मेधस रचना पाई जाती हैं। हृदय आदि सभी प्रधान अंग-अवयवों सहित शरीर की संपूर्ण मौलिकता, श्वसन क्रिया करना ही उपलब्धि है। मूल प्राण कोषा में भी श्वसन क्रिया ही मौलिक पहचान का आधार रहा है। उसी प्रकार मानव शरीर रचना के उपरान्त भी उतनी ही मौलिकता देखी गई।

ऐसे शरीर को चलाने वाला जीवन ही होता है। जो आशा, विचार, इच्छा, ऋतम्भरा एवं प्रमाण के रूप में ही शरीर संचालन में प्रमाणित होता है। ऐसा जीवन शरीर को, जीवंतता प्रदान किये रखता है। आशा आदि के अनुरुप इंद्रियाँ संचालित हो पाती हैं। इस विधि से, शरीर और जीवन को संयुक्त रूप में होना सहज रहा है। जीवन, अपने अनुसार, जागृति क्रम में जागृति पूर्णता को व्यक्त करने के लिए मानव शरीर को संचालित करता है। यह परंपरा में प्रमाणित है। जीवन, शरीर को जीवंतता प्रदान करने के क्रम में भ्रमवश शरीर को, जीवन मानना आरंभ करते हुए, न्याय का याचक (न्याय पाने के इच्छुक) सही कार्य-व्यवहार करने को इच्छुक और सत्य वक्ता के रूप में होने कि स्थिति में, जीवन