भौतिकवाद

by A Nagraj

Back to Books
Page 128

साथ निर्वाचन कार्य को जोड़ना स्वयं निर्वाचन कार्य की पवित्रता का हनन सिद्घ हुआ हैं। इसका साक्ष्य मानव को मिल चुका हैं।

परिवार मूलक स्वराज्य, समझदारी मूलक स्वायत्त मानव परिवार है। समझदारी की संपूर्णता ही जीवन ज्ञान, अस्तित्व दर्शन एवम् मानवीयतापूर्ण आचरण है। व्यवस्था के क्रियान्वयन करने के मूल में, प्रत्येक परिवार को जीवन विद्या में पारंगत बनाने की व्यवस्था रहेगी। जीवन विद्या का विस्तृत कार्य, प्रयोजन, संभावना, सुलभता के संबंध में “अस्तित्व में परमाणु का विकास”- अध्याय में स्पष्ट है। “अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन” के रूप में “मध्यस्थ दर्शन, सहअस्तित्ववाद” है। इसमें अस्तित्व दर्शन को विविध प्रकार से स्पष्ट किया गया है।

