अर्थशास्त्र

by A Nagraj

Back to Books
Page 169
  • स्वामी - सेवक (साथी - सहयोगी)

उपरोक्त संबंधों में निहित मूल्य निम्न है :-

मानव संबंधों में साम्य मूल्य विश्वास तथा पूर्ण मूल्य प्रेम है। बिना विश्वास के कोई भी संबंध का निर्वाह संभव नहीं है। संबंधों में विश्वास का निर्वाह न कर पाना ही अन्याय है।

मानव के नैसर्गिक संबंध तीन प्रकार से गण्य है :-

  • पदार्थावस्था के साथ संबंध।
  • प्राणावस्था (अन्य, वनस्पति) के साथ संबंध।
  • जीवावस्था (पशु पक्षी आदि मानवेतर जीवों) के साथ संबंध।

उपरोक्त संबंधों में उपयोगिता मूल्य दो प्रकार से गण्य है :-