अर्थशास्त्र
by A Nagraj
समीचीन है। जैसा ग्राम सभा क्षेत्र में कार्यरत उद्यमों के अतिरिक्त कुटीर और लघु उद्योगों को ग्राम समूह समिति में स्थित उत्पादन कार्य समिति सम्पन्न करेगा और विनिमय कोष समिति विनिमय कार्यों को सम्पन्न करेगा। क्षेत्र सभा समिति लघु उद्योगों और मध्यम उद्योगों के बारे में, से संबंधित उत्पादनों को सम्पन्न करेगा और ग्राम क्षेत्र समिति से मनोनीत विनिमय कोष समिति इसका विनिमय कार्य सम्पन्न करेगी। क्षेत्र विनिमय कोष समिति ग्राम समूह समितियों के, से अक्षुण्ण संबंध बनाए रखने के आधार पर विनिमय कोष समिति से आदान प्रदान विधि से गतिशील रहना सहज है। इसी प्रकार मण्डल और मण्डल समूह सभाओं से मनोनीत उत्पादन कार्य समिति और विनिमय कोष समितियों के परामर्श से मध्यम कोटि के उद्योगों और वृहद उद्योगों को गतिशील बनाएगा, विनिमय कोष पूर्वक ग्राम सभा तक विनिमय विधान (आदान-प्रदान) को बनाये रखेगा। इसी प्रकार मुख्य राज्य और प्रधान राज्य सभाओं से मनोनीत उत्पादन कार्य समिति द्वारा वृहद् उद्योगों को और उत्पादनों को समृद्ध बनाने का कार्य करेगा। इनसे मनोनीत विनिमय कोष समिति द्वारा आदान-प्रदान विधि सम्पन्न होगी। विश्व राज्य परिवार सभा से मनोनीत उत्पादन कार्य और विनिमय कोष समितियों के द्वारा सम्पूर्ण राज्य में संतुलन को बनाए रखने का कार्य करेगा और आवश्यकतानुसार विश्व राज्य सभा द्वारा मनोनीत उत्पादन कार्य समिति विश्व समृद्धि के अर्थ में वृहद उद्योगों को स्थापित कर उत्पादन कार्य को सम्पन्न करेगा। विनिमय कोष द्वारा वस्तुओं का आदान-प्रदान कार्य सम्पन्न होगा। इसी प्रकार अन्य समितियों का भी संबंध अपने-अपने स्थिति में और ग्राम परिवार सभा से विश्व परिवार सभा तक रहेगा। इसी में दूरसंचार, परिवहनों का धारकता, वाहकता, उसकी रख रखाव की व्यवस्था सुपरिमार्जित रूप में बना रहेगा। शिक्षा संस्कार पूर्वक आवश्यकीय सभी तकनीकी शिक्षा को जीवन ज्ञान, अस्तित्व दर्शन सहित सहअस्तित्व मानसिकता से सम्पन्न कराने की व्यवस्था रहेगी। फलस्वरूप न्याय सुलभता और स्वास्थ्य संयम समितियों का अंतर संबंध अपने-अपने विशालता सहित सम्पूर्ण कार्य करने की व्यवस्था रहेगी।
कार्य मूल्य (श्रम मूल्य) की पहचान और मूल्यांकन