अर्थशास्त्र

by A Nagraj

Back to Books
Page 104

(उत्पादन) में स्वावलंबी, व्यवहार में सामाजिक होने के उपरांत व्यक्ति स्वायत्त होता है और परिवार मानव के रूप में प्रमाणित होता है। यही वांछित, आवश्यकीय, सार्वभौम मानव का स्वरूप और गति स्पष्ट हो जाती है। परिवार मानव में राग-द्वेष का पूर्णतया उन्मूलन हो जाता है। समझदारी का स्त्रोत मानवीयता पूर्ण शिक्षा-संस्कार ही है। जागृति के अनन्तर भ्रम का प्रभाव निष्प्रभावी होना स्वाभाविक है। भ्रमवश ही राग द्वेष से मानव पीड़ित रहता है। इस बात का सम्मति प्राचीन काल से भी स्वीकृत है। भ्रम निवारण की अथवा जागृति के लिए मार्ग प्रशस्त न होने के फलस्वरूप निषेधनी को बताकर ज्ञान होने की आशा बंधाए रखे थे। ऐसी आशा के अनुरूप घटनाएँ घटित नहीं हो पाई, क्योंकि जागृति की आवश्यकता रही।

सम्पूर्ण भ्रम का विकल्प अनुसंधान-शोध क्रम में ही समीचीन रहा है। प्रत्येक मानव अस्तित्व में होते हुए अस्तित्व ज्ञान ही न हो पाना, अर्थात् अस्तित्व समझ में न आना, न आने का प्रमाण परंपरा में ख्यात, प्रख्यात प्रमाणित न हो पाना। हर मानव वर्तमान में होते हुए नित्य वर्तमानता को स्वीकार नहीं पाना, जीवन हर मानव में कार्यरत रहते हुए जीवन ज्ञान सम्पन्न नहीं हो पाना प्रधानत: यह तीन बिन्दुएँ स्पष्ट नहीं हो पाना ही सम्पूर्ण प्रकार के परम्परा में भ्रम का कारण रहा। मानव का ही अपेक्षा के अनुरूप अब हम जीवन ज्ञान, सहअस्तित्व दर्शन ज्ञान, मानवीयतापूर्ण आचरण ज्ञान पूर्वक जागृति का प्रमाणित कर सकेंगे। जागृति का प्रमाण मानवीयतापूर्ण आचरण ही है। मानवत्व का प्रमाण भी यही है। मानव परंपरा का सूत्र भी यही है। मानव में मानवीयतापूर्ण सूत्र ही परिवारमूलक स्वराज्य में वैभवित होना अति समीचीन हो गई है। इसके लिए भी यही ज्ञान, दर्शन और आचरण यह सभी उपलब्धियाँ अस्तित्वमूलक मानव केन्द्रित विधि से सहज सुलभ हुआ है।

परिवार मानव का स्वरूप उसका गति के संबंध में हम स्पष्ट हुए हैं। परिवार मानव का स्वभाव-गति परिवार में प्रमाणित होना ही है। परिवार में प्रमाणित होने का तात्पर्य परिवार में सहअस्तित्व, परिवार में समाधान, समृद्धि सम्पन्न रहने से है। इसके फलस्वरूप परिवार में समाहित सभी व्यक्तियों के साथ परस्पर पूर्ण विश्वास ही परिवार का स्वरूप है। ऐसा स्वरूप अपने आप में एक गति का आधार बनना विकास-सहज है। परिवार का गति एक ग्राम परिवार का स्वरूप प्रदान करता है, फलस्वरूप सम्पूर्ण ग्राम