अर्थशास्त्र
by A Nagraj
समुदायों में यही वादग्रस्त होकर रह गया है। सुविधा के मुद्दे पर हर देश और समुदायों के बीच और हर देश-समुदाय में विविध मानसिकता सम्पन्न व्यक्तियों में सभी का सुविधा और सुख का निश्चयन नहीं हो पाया। यद्यपि विद्वानों के मंचों में चर्चा के रूप में और सभाओं में भाषण के रूप में सुख-सुविधा की बात सुनने को मिलती है कि सबको उपलब्ध होना चाहिए। बीसवीं शताब्दी के अंतिम दशक तक सुख-सुविधा में प्रमाणित स्वरूप और मानसिकता सुस्पष्ट रूप में कहीं भी, किसी भी व्यक्ति में प्रमाणित नहीं हो पाती। इसका तात्पर्य यही हुआ अभी तक हम एक ‘सार्वभौम मानव’ जो समाधान, समृद्धि, अभय और सहअस्तित्व को प्रमाणित करता है, उनको पाकर उनके जैसा हर व्यक्ति मानवाधिकार सम्पन्न स्वरूप से ख्यात होना संभव नहीं हो पाया। इसकी आवश्यकता को प्रकारांतर से परिकल्पना में लाते ही रहे और इस मान्यता से शुभेच्छा सम्पन्न संस्थाएँ काम करते रहे हैं कि यथा स्थितियाँ सुख-चैन का आधार है। यथा स्थितियों में जो विविधता है इसके कारणों को कुछ लोग नैसर्गिक मानते है, कुछ लोग इसको कर्मों का फल मानते हैं, कुछ लोग इन घटनाओं को पाप-पुण्य मानते हैं और कुछ लोग इसे राजनैतिक मंशा मानते हैं।
नैसर्गिकता को मानव जागृतिपूर्वक देखने की स्थिति में पता लगता है कि ब्रह्मांडीय किरणों सहित यह धरती ही प्रत्येक व्यक्ति के लिए नैसर्गिक है। ब्रह्मांडीय किरण क्रम में अनंत ग्रह-गोल, सौर व्यूह का परस्पर आदान-प्रदान अथवा परस्परता में प्रतिबिम्ब रहता ही है। हर बिम्ब का प्रतिबिम्ब रहता ही है। प्रतिबिम्ब अपने अस्तित्व को प्रस्तुत करता है। अस्तित्व नित्य वर्तमान, स्थिर और विकास और जागृति निश्चित होने के आधार पर सभी बिम्ब अपने-अपने आकार-प्रकार, वातावरण सहित अर्थात् हर वस्तु का अपना प्रभाव क्षेत्र बना रहता है। इसी आधार पर हर व्यक्ति अपने प्रभाव सीमा सहित एक-दूसरे पर प्रतिबिंबित रहता ही है। जैसे सूरज, चांद, तारागण इस धरती पर प्रतिबिम्बित रहते हैं और यह धरती इन सब पर प्रतिबिम्बित रहता ही है। हर बिम्ब का सभी ओर प्रतिबिम्बित रहना पाया जाता है। इसी क्रम में उन-उन ग्रह गोलों के प्रभाव के आधार पर आदान-प्रदान क्रम बना रहता ही है। यही ब्रह्मांडीय किरणों का तात्पर्य है। इस धरती पर चारों अवस्था की इकाईयाँ एक-दूसरे के नैसर्गिकता में होना देखा जाता है। नैसर्गिकता का तात्पर्य निरंतर साथ-साथ रहने-होने के तथ्य को निर्देशित करता है। इस धरती में चारों अवस्थाएँ साथ-साथ हैं। यह तथ्य स्पष्ट हो चुकी है। इसमें