मानवीय संविधान
by A Nagraj
Page 62
सभी संबंधों को पूरकता-उपयोगिता सहज प्रयोजनों के अर्थ में जानना, मानना, पहचानना, निर्वाह करना मौलिक अधिकार है।
संबंध सहज पहचान -
- पोषण प्रधान संरक्षण के रूप में माता का दायित्व-कर्तव्य के रूप में प्रमाण।
- संरक्षण प्रधान पोषण रूप में पिता का दायित्व-कर्त्तव्य प्रमाण मौलिक अधिकार है।
पोषण-संरक्षण = शरीर पोषण, स्वास्थ्य संरक्षण, संस्कारों का पोषण-संरक्षण, भाषा का पोषण-संरक्षण, स्वच्छता का पोषण-संरक्षण, परिवार व्यवस्था का पोषण-संरक्षण। व्यवहार-व्यवस्था का पोषण-संरक्षण, ज्ञान, विवेक, विज्ञान सहज सूत्र व्याख्या रुप में अखण्डता सार्वभौमता वैभव का पोषण संरक्षण परंपरा के रुप में होना।
उत्सव = जन्मदिन उत्सव, नामकरण उत्सव, विद्यारम्भ उत्सव, स्नातक उत्सव, विवाह उत्सव, वसन्त, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमन्त, शिशिर कालोत्सव यह मौलिक अधिकार है।