मानवीय संविधान
by A Nagraj
Page 171
- न्याय-सुरक्षा में सुगमता के अर्थ में
- उत्पादन-कार्य में सुगमता के अर्थ में
- विनिमय कार्य में सुगमता के अर्थ में
- स्वास्थ्य-संयम कार्य में सुगमता के अर्थ में लोक व्यापीकरण पूर्वक प्रयोजन प्रमाण नित्य उत्सव है।
- नित्य उत्सव - प्रदर्शन सार्थकता का घोषणा
- मानव लक्ष्य को प्रखर रूप में प्रस्तुत करना
- ज्ञान-विवेक-विज्ञान प्रवृत्ति को प्रखर रूप में प्रदर्शित करना
- मानवीयतापूर्ण आचरण को प्रखर रूप में प्रदर्शित करना
- संबंध, मूल्य, मूल्यांकन, उभय तृप्ति में प्रखरता तृप्ति का प्रदर्शन।
- तन-मन-धन रूपी अर्थ का सदुपयोग सुरक्षा पूर्वक समृद्धि का निरंतरता सहज प्रदर्शन।
- स्वधन, स्वनारी-स्वपुरूष, दया पूर्ण कार्य-व्यवहार का प्रखर रूप में कला साहित्य की प्रस्तुति श्रेष्ठता के अर्थ में प्रेरक होना सहज है।
- साहित्य कला सहज उत्सव
- रोग मुक्त स्वस्थ सुन्दर समाधान सम्पन्न परंपरा के रूप में प्रमाण प्रदर्शन प्रकाशन
- मानवीय संस्कृति में श्रेष्ठता का प्रमाण प्रदर्शन प्रकाशन
- मानवीय सभ्यताओं का प्रमाण प्रदर्शन प्रकाशन
- मानवीय आचार संहिता रूपी न्याय व्यवस्था का प्रमाण प्रदर्शन प्रकाशन
- मानवीयता पूर्ण परिवार व्यवस्था व अखण्ड समाज वैभव का प्रमाण प्रदर्शन प्रकाशन
- सार्वभौम व्यवस्था वैभव का प्रखर प्रदर्शन श्रेष्ठता और मानव परंपरा में प्रेरकता हो।
कला साहित्य सहज उत्सव सार्थकता का घोषणा