मानवीय संविधान

by A Nagraj

Back to Books
Page 154
  • स्वयं के प्रति विश्वास व श्रेष्ठता के प्रति सम्मान क्रिया, प्रतिभा और व्यक्तित्व में संतुलन, व्यवहार में सामाजिक, उत्पादन कार्य में स्वावलंबन सहज विधि से मूल्यांकन।
  • मानवीय आचरण स्वधन, स्वनारी/स्वपुरूष, दया पूर्ण कार्य व्यवहार का मूल्यांकन।
  • ग्राम जीवन व परिवार व्यवस्था में विश्वास व निष्ठापूर्ण आचरण का मूल्यांकन।
  • ग्राम व्यवस्था व ग्राम जीवन में भागीदारी का मूल्यांकन।
  • प्रत्येक व्यक्ति व परिवार से किया गया तन, मन व धन रूपी अर्थ की सदुपयोगिता का मूल्यांकन।
  • मानव स्वयं व्यवस्था के रूप में संप्रेषित, अभिव्यक्त, प्रकाशित होने व समग्र व्यवस्था में भागीदारी होने व उसकी संभावना का मूल्यांकन।
  • किसी व्यक्ति में बुरी आदत हो तो उसके, उससे (बुरी आदत से) मुक्त होने के आधार पर सुधार का मूल्यांकन।
  • न्याय सुरक्षा समिति का मूल्यांकन

“न्याय सुरक्षा समिति” का मूल्यांकन निम्न आधारों पर होगा :-

  • आचरण में न्याय सुलभता का मूल्यांकन।
  • व्यवहार में न्याय सुलभता का मूल्यांकन।
  • उत्पादन में न्याय सुलभता का मूल्यांकन।
  • विनिमय में न्याय सुलभता का मूल्यांकन।
  • तन, मन, धन रूपी अर्थ का सदुपयोग सुरक्षा का मूल्यांकन।
  • ग्राम में प्राकृतिक वातावरण सहज सुरक्षा का मूल्यांकन।
  • उत्पादन एवं विनिमय सुरक्षा का मूल्यांकन।
  • परिवार सुरक्षा का मूल्यांकन।
  • शिक्षा संस्कार सुरक्षा का मूल्यांकन।
  • स्वास्थ्य संयम सुरक्षा का मूल्यांकन।

नैसर्गिक सुरक्षा का मूल्यांकन।