मानवीय संविधान
by A Nagraj
Page 153
- उत्पादन में गुणवत्ता व उत्पादकता का मूल्यांकन।
- उत्पादन कार्य में कुशलता व निपुणता का मूल्यांकन।
- उत्पादन के लिए आवश्यकीय कच्चेमाल/वस्तुओं की सहज सुलभता का मूल्यांकन।
- प्राकृतिक नियमों का पालन करते हुए प्रदूषण विहीन प्रणाली से उत्पादन और उत्पादन कार्य में तकनीकी परिवर्धन का मूल्यांकन।
- मानव परंपरा में आवश्यकीय व उपयोगी सामान्य आकाँक्षा (आहार, आवास, अलंकार) व महत्वाकाँक्षा (दूरगमन, दूरदर्शन, दूरश्रवण) संबंधी वस्तुओं में उत्पादन कार्य व सेवा कार्यों का मूल्यांकन।
- विनिमय कोष सलाहकार समिति का मूल्यांकन
“विनिमय कोष सलाह समिति” का मूल्यांकन निम्न आधार पर होगा :-
- विनिमय सहजता व सुलभता का मूल्यांकन।
- विनिमय में लाभ-हानि मुक्त प्रणाली का मूल्यांकन।
- विनिमय प्रणाली में स्वच्छता का मूल्यांकन।
- विनिमय क्रियाकलाप में गुणवत्ता, परिमाण, परिमापन, का मूल्यांकन।
- विनिमय कोष द्वारा उत्पादन में प्रोत्साहन और सहायता का मूल्यांकन।
- विनिमय श्रम में गति व गुणवत्ता का मूल्यांकन।
- स्थानीय रूप से वस्तुओं का आदान प्रदान सुलभ रहेगा। बाह्य बाजारों से क्रय किया गया वस्तुओं का मूल्यांकन क्रय मूल्य के आधार पर आधारित रहेगा।
- साधन प्रबंधों का मूल्यांकन।
- शिक्षा संस्कार समिति के कार्यों का मूल्यांकन
“ग्राम सभा” ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति व परिवार में “शिक्षा संस्कार समिति” के कार्यों का मूल्यांकन निम्न आधारों पर करेगी :-
संबंधों का पहचान मूल्यों का निर्वाह, मानवीयतापूर्ण आचरण व व्यवहार का मूल्यांकन। परस्परता में समाधान।