मानवीय संविधान
by A Nagraj
Page 126
- जन्मदिन उत्सव, नाम-संस्कार उत्सव, शिक्षा-संस्कार उत्सव, विवाह उत्सव, ऋतु-काल व्यवस्था उत्सवों को सुख, समाधान, समृद्धि के अर्थ में सम्पन्न करना समाधान है।
- नृत्य, संगीत, साहित्य को मानवीयता व मानवीय व्यवस्था के अर्थ में प्रस्तुत करना समाधान है।
- परिवार मूलक स्वराज्य व्यवस्था सहज उत्सवों को दश सोपानीय क्रम में सम्पन्न करना समाधान है।
- समाधान
- ज्ञान, विवेक, विज्ञान सम्पन्नता सहज कार्य-व्यवहार करना समाधान है।
- समझदारी, ईमानदारी, जिम्मेदारी, भागीदारी पूर्वक कार्य व्यवहार करना समाधान है।
- दश सोपानीय व्यवस्था में भागीदारी करना, संबंधों को पहचानना, जीवन मूल्य, मानव मूल्य, स्थापित मूल्य, शिष्ट मूल्य व वस्तु मूल्य सहज निर्वाह करना समाधान है।
- स्थिति सत्य, वस्तु स्थिति सत्य, वस्तुगत सत्य सहज विधि से किया गया कार्य-व्यवहार समाधान है।
- मनाकार को उत्पादन-कार्य से प्रमाणित करना समाधान है।
- मन:स्वस्थता को कार्य-व्यवहार में प्रमाणित करना समाधान है।
- जागृति पूर्वक परिवार व्यवस्था में, से, के लिए किया गया कार्य-व्यवहार समाधान है।
- जीवन व मानव लक्ष्य के अर्थ में किया गया कार्य-व्यवहार, व्यवस्था में भागीदारी समाधान है।
- समझदार, ईमानदारी, जिम्मेदारी, भागीदारी पूर्वक किया गया कार्य-व्यवहार समाधान है।
नियम पूर्वक किया गया कार्य-व्यवहार समाधान है।