अध्यात्मवाद
by A Nagraj
जागृति ‘चिन्तन बल’ विधि से आरंभ होता है जबकि भ्रम बन्धन ‘आशा, विचार, इच्छा शक्ति’ विधि से होना साक्षित हुई है। यही प्रधान बिन्दु है जिसे हर व्यक्ति को समझना संभव है। क्योंकि आस्वादन, तुलन, चिन्तन, बोध और अनुभव ये पाँच बल जीवन में सदा-सदा व्यक्त होने के लिये हैं।
शरीर को जीवन मानने के आधार पर शरीरोपयोगी यथा शरीर के लिए प्रिय, हितकारी वस्तुओं को चयन करने जाते हैं तब लाभापेक्षा होता ही है। इस विधि से जब प्रिय, हित, लाभकारी वस्तुओं को मानव चयन करता है, यह कार्य चित्रण तक सम्पादित होता है।
चयन के अनुरूप आस्वादन क्योंकि शरीर को ही जीवन मानने के आधार पर आस्वादन के अनुसार विश्लेषण, विश्लेषण के अनुसार शरीर सीमावर्ती और शरीरोपयोगी वस्तुओं के संबंध में विश्लेषण और उसी का चित्रण सम्पादित होना पाया गया। प्रिय, हित, लाभ सीमावर्ती तुलन, चिन्तन का वस्तु नहीं बनती क्योंकि ये सब रुचिमूलक होने के आधार पर पुन: यह सब आस्वादन या भोगमूलक ही होती है। सम्पूर्ण भोग विधि भी आस्वादन के अर्थ में समीचीन है। सभी आस्वादन पंच ज्ञानेन्द्रियों द्वारा होता है। दूसरे शब्दों में सभी आस्वादन पंच ज्ञानेन्द्रियों-पंच कर्मेन्द्रियों में, से, के लिए होता है। इसी को मानव जाति का सम्पूर्ण कार्यक्रम स्वीकारना ही भ्रम का द्योतक है। इस सीमा के मानव सर्वशुभ रूपी दिशा से विमुख रहता ही है। फलस्वरूप अनगिनत प्रताड़नों से क्लेशित होना; दु:ख, शोकादि पीड़ाओं से पीड़ित होने के रूप में देखा गया है। यह सब भ्रम को ही सत्य मानने का फलन रहा। यथा मृगतृष्णा-मरीचिकावत् अथवा रज्जू-सर्पवत् पराभव का सूत्र बनता है। इसी क्रम में जीवन को जीवन और शरीर को शरीर समझना अति अनिवार्य है। हर मानव को यथार्थता, वास्तविकता, सत्यता को यथावत् समझना अति अनिवार्य है। इसमें तीन ही मुद्दा प्रधान रूप में आते हैं - अस्तित्व, जीवन और मानवीयतापूर्ण आचरण। यही मानव में, से, के लिए मौलिक आचरण के रूप में पहचाना गया।
हर वस्तु को उसके आचरण के आधार पर मानव पहचानता है। इसी पहचान के आधार पर निर्वाह होना होता है। निर्वाह का ही फल-परिणाम होना पाया जाता है।