अध्यात्मवाद
by A Nagraj
होता हुआ देखने को मिला। इसी विधि से मानव शरीर रचना अन्य परंपरा में से निष्पन्न होने के उपरान्त मानव परंपरा सहज शरीर रचनाएँ वंशानुक्रम विधि से स्थापित हुई। मानव शरीर रचना परिष्कृत रचना होना इस प्रकार से स्पष्ट हुआ कि मानव शरीर द्वारा मानव परंपरा में सुखाभिलाषा बलवती होती आई, जबकि आरंभिक समय में जीवों के सदृश्य ही भ्रम बन्धन पूर्वक जीने की आशा सहित ही व्यक्त होना हुआ। सुख की चाह बलवती होने के फलस्वरूप ही जीवों से भिन्न तरीकों से शरीर संरक्षण विधियाँ, शरीर पोषण विधियाँ परंपरा में स्थापित हुई। इसमें विविधताएँ अवश्य रही। शरीर पोषण संरक्षण का लक्ष्य समान रहा। इसीलिये शरीर से सुखी होने की तत्परता बढ़ी। भ्रम बन्धन पहले से जीवन में समायी रही। शरीर से ही सुखी होने की तत्परता बढ़ी। सुखाभिलाषा का तृप्ति बिन्दु नहीं मिल पाया। पुरजोर से इसके लिये प्रयत्न हुआ। अतिभोग-बहुभोग के ओर पहुँचने के लिए धरती की बलि चढ़ाई गई। इस दशक तक धरती को सर्वाधिक रूप में घायल कर चुके हैं। इसमें सर्वाधिक सक्रियता से भागीदार विज्ञान संसार एवं प्रौद्योगिकी कार्यक्रम रहा और भोगवाद के आधार हर व्यक्ति का आंशिक भागीदारी होना देखा गया। इस विधि से भ्रम बन्धन के परिणाम स्वरूप अव्यवस्थावश पीड़ा बढ़ी। यह पीड़ा भी मानव द्वारा किये गये कार्यों, व्यवहारों, सूझ-बूझों के परिणाम से निष्पन्न हुई है इसमें और किसी वस्तु का हाथ नहीं है।
इसी जागृति क्रम में भय, प्रलोभन, आस्था को पहचानना बना। आस्थाएँ विरोध-विद्रोह से छूटी नहीं। युद्ध घटनाएँ बारंबार दोहराई गई किन्तु युद्ध लोकमानस में पचा नहीं। समर वाद, समर शक्ति, समर विज्ञान को बनाये रखने के लिये द्रोह, विद्रोह, शोषण, अपना-पराया का होना देखा गया। यह भी पीड़ा का एक भाग हुआ। शासन विधि में अपनाई गई (धर्मशासन, राज्यशासन) दंड विधान भी दर्द, यंत्रणा का कारण हुआ। धर्म संविधान के अनुसार महिला और पुरुषों में अधिकार भेद सर्वाधिक यंत्रणा का आधार हुआ। परिवार में जितने भी सदस्य होते हैं उनमें अधिकार भेद ही यंत्रणा और अविश्वास का आधार हुआ। व्यापार और प्रौद्योगिकी प्रतीक मुद्रा रूपी पूंजी के आधार पर चंगुल में आ गई। इस दशक तक अधिकांश प्रौद्योगिकी, कारखानाएँ स्वचालित विधि को अपनाया गया है। इसमें सर्वाधिक पूँजी निवेशी विधि को अपनायी गई। पूँजी का संग्रहण, ब्याज प्रथा, शोषण, लाभांश के रूप