अध्यात्मवाद

by A Nagraj

Back to Books
Page 63

होना, फलस्वरूप उपयोगिता-पूरकता विधि से परस्परता में विकास, उदात्तीकरण, रासायनिक उर्मि और रचना-विरचनाएँ स्पष्ट हुई। हर विरचना भी पूरकता क्रम में ही होना और पुनःरचना के लिए पूरक होना देखा गया है। यह प्राणावस्था में बीजानुषंगीय विधि से स्पष्ट है।

भौतिक रचना में संतुलन का स्वरूप भार बंधन और अणुबन्धन के वैभववश अथवा वैभव के रूप में देखने को मिलता है। यही अणुएँ रासायनिक उर्मि सहित रासायनिक रचनाओं के रूप में प्रवृत्त रहना देखा गया है। ऊपर ‘बंधन’ का जो शब्द प्रयोग किया गया है यह चैतन्य प्रकृति में ही होने वाली भ्रम बन्धन के अनुरूप में नाम दिया गया है। नाम मानव ही देता है। किसी भी नाम का सृजेता मानव ही है। जबकि हर परमाणु स्वयंस्फूर्त विधि से अणु के रूप में, हर अणुएँ स्वयंस्फूर्त विधि से रचना के रूप में वैभवित रहना देखा गया है। परमाणुओं में स्वभाव गति अंशों का स्वयंस्फूर्त गठन (एक से अधिक अंश स्वयंस्फूर्त विधि से परस्पर अच्छी दूरी में रहकर कार्यशील रहना) उसके संतुलन सहित आंकलित होती है। स्वभाव गति का परिभाषा ही है यथास्थिति में संतुलन, विकास में प्रवृत्ति। यही भौतिक-रासायनिक संसार में सम्पूर्ण क्रियाकलाप देखने को मिलता है। यह हर रचना-विरचना में होने वाला अध्ययन है। और विरचना भी पूरकता क्रम में सार्थक होना देखा जाता है। यह पूरकता भौतिक-रासायनिक रचना-विरचना के संबंध में है। क्योंकि अणु और अणु रचित रचनाएँ सम्पूर्ण अस्तित्व में यह दो ही प्रकार के रचना-विरचना होना सुस्पष्ट है। परमाणु का नियंत्रण तत्व परमाणु में निहित है और अणु का नियंत्रण तत्व अणु में ही निहित रहता है। रचनाओं का नियंत्रण तत्व रचनाओं में ही निहित रहता है। पूरकता विधि परस्परता में प्रभावशील रहता ही है। नियम से रचना, नियम से विरचना होना सुस्पष्ट है। यह पूरकता नियम रचना-विरचना रत रासायनिक-भौतिक संसार में देखने को मिलता है। सहअस्तित्व नित्य प्रभावी है।

भौतिक-रासायनिक संसार क्रम में विकास क्रम को प्रकाशित करने के लिये सर्वाधिक पदार्थ रूपी द्रव्य और वस्तु प्रवृत्त रहना दिखाई पड़ता है। इसी क्रम में अत्यल्प वस्तु परमाणु भी गठनपूर्णता के लक्ष्य की ओर होना अस्तित्व के साक्ष्य