अध्यात्मवाद

by A Nagraj

Back to Books
Page 49

अनुभव, व्यवहार और प्रयोग इन तीनों प्रकार से मानव सहज विधि से प्रमाणों की आवश्यकता, सदा-सदा ही बनी रहती है। यही निरन्तर मानव कुल में अपेक्षा, प्रयास और प्रमाणों के स्थितियों में देखने में आता है। आदि काल से समाधान की अपेक्षा रही है। इस शताब्दी के उत्तरार्ध के तीन दशक में मानव में समाधान सहज अपेक्षा बलवती हुई। यह मानवाधिकार रूपी आवाज से आरंभ हुआ। यही अपेक्षा से पीड़ा तक पहुँचने का साक्ष्य देखने को मिला। मानवाधिकार, अपने विचार के अनुसार हर व्यक्ति को सामान्य सुविधा पहुँचना चाहिये, विपदाओं में सहायता और रक्षा होना चाहिये जैसे - भूकम्प, अतिवृष्टि, अनावृष्टि, अकाल से पीड़ित लोगों को राहत पहुँचाना चाहिये। दण्ड के रूप में बहुत सारे दण्ड प्रणालियों को बंद करना चाहिये। दण्ड विधि में सुधार होना चाहिये। युद्ध मानसिकता को बदलना चाहिये। ये सब आवाज के रूप में होना देखा जाता है। कार्यरूप में बीसवीं शताब्दी के दसवें दशक तक आवश्यकता के अनुसार रोगग्रस्त स्थिति में दवाई, विपदाग्रस्त स्थिति में खाना-कपड़ा-सुरक्षित स्थान यही सब प्रधानत: सहायता के अर्थ में सुलभ करने के कार्य को किया जाना देखा गया। यद्यपि सुदूर विगत से हर राजगद्दी विपदाओं में ग्रसित लोगों को राहत देने के हित कोष और कार्यों को बनाए रखते रहे हैं। इनमें नया क्या हुआ पूछा जाय तो - इतना ही अंतर है कि राजदरबार की सभी सहायताएँ राजा के कृपावश होता था। मानवाधिकार संस्था का इस विधा में परिवर्तन स्वयं-स्फूर्त विधि से प्रस्तुत है। इनके कार्यकलापों का मूल्यांकन कर्तव्यों, दायित्वों के रूप में मूल्यांकित किया जाता है। इसलिये इसे मानवाधिकार विचारों का धारक-वाहक मानवों में विपदाग्रसित व्यक्ति पीड़ित होकर ही ऐसे संस्था को संचालित किया गया है, कहा गया है। इसके बावजूद इसमें शुभ का भाग अर्थात् सहायता भाग ही सार्थकता है।

सम्पूर्ण प्रयोगों को उत्पादन कार्य प्रयोग, औषधि कार्य प्रयोग के रूप में सकारात्मक पक्ष में होना पाते हैं। सकारात्मक पक्ष का तात्पर्य है - नित्य समाधान के अर्थ में सूत्रित होने से है। ऐसे नित्य समाधान जागृतिपूर्ण मानव परंपरा में ही लोकव्यापीकरण सर्वशुभ होना स्पष्ट है। जागृति पूर्ण विधि से भ्रमजन्य जितने भी योजना कार्यकलाप है समाधान के अर्थ में परिवर्तित होना पाया जाता है।