जीवनविद्या एक परिचय
by A Nagraj
ऐसा स्वायत्त मानव, परिवार में अपने आप समाधान समृद्धि को प्रमाणित करेगा फलस्वरूप समाज सूत्र और व्यवस्था सूत्र अपने आप से निष्पन्न होता है। व्यवस्था और समाज का उद्गम स्थली है परिवार। इसको मैंने देखा है यह भली प्रकार से सार्थक होता है इसके बाद आता है व्यवस्था का स्वरूप। समझदारी के बाद व्यवस्था अपने आप उद्गमित होता ही है, बहता ही है।
हर अभिभावक अपने बच्चों को सिखाता ही है उसके बाद शिक्षण संस्थाओं में सिखाते हैं फिर राजगद्दी, धर्मगद्दी अपने ढंग से सिखाते हैं। इस शिक्षा से हम जो भी शिक्षा पाये उससे मानव बने नहीं हैं । अब विचार इतना ही है, प्रयत्न इतना ही है, प्रमाण इतना ही है कि हम मानव बन सकें। मानव परंपरा बन सकें। इससे फायदा होगा नैसर्गिकता का संतुलन और मानव में न्याय स्थापित हो जायेगा। न्यायपूर्वक व्यवस्था में जीना ही है। यह कौन सा बड़ा दुर्गम कार्य है? किन्तु मानव को इसकी आवश्यकता महसूस होने की जरूरत है। अभी तक जो भी किये हैं संवेदनाओं के आधार पर किये हैं। जिससे हमारी जरूरत पूरी होने वाली नहीं इसी से धरती बर्बाद हो गयी आदमी तो बर्बाद है ही। इसलिए आबाद होना है तो मानवीयता को पहचानना ही होगा। मानवीयतापूर्ण व्यवस्था में जीना होगा और उसकी निरंतरता की संभावना है। वर्तमान में मुद्दा है कि नैसर्गिकता के साथ अपराध रूक जाये। व्यवस्था का स्वरूप है :-
1. शिक्षा संस्कार में भागीदारी
2. न्याय सुरक्षा में भागीदारी
3. उत्पादन कार्य में भागीदारी
4. विनिमय कोष में भागीदारी
5. स्वास्थ्य संयम में भागीदारी
इन पाँचो आयामों में भागीदारी ही व्यवस्था में भागीदारी है। यह जागृति के बाद ऐसी व्यवस्था हर आदमी से उद्गमित होती है, हर आदमी में प्रमाणित होती है। इस प्रकार सार संक्षेप में व्यवस्था की प्रस्तुति पूरी हुई। हर बुद्धिमान इसे स्वीकार सकता है।