अर्थशास्त्र
by A Nagraj
पाते हैं। मानव में देखने की परिभाषा सुस्पष्ट है कि जानना-मानना-पहचानना-निर्वाह करना। इस विधि से समझने वाला मानव ही है। समझ में आने वाली वस्तु ही सहअस्तित्व ही है, इसीलिए मानव ही दृष्टा, कर्ता, भोक्ता के रूप में सहज है। यही जागृति का प्रमाण है। विकास गठनपूर्णता के रूप में वैभव है। जागृति दृष्टा पद जागृति एवं प्रमाणों के रूप में दृष्टव्य है। इन प्रमाणों के आधार पर ही मानव अपने परंपरा सहज वैभव को प्रमाणित कर पाता है। दृष्टा पद सहज विधि से जड़-चैतन्य का दृष्टा है। इसी विधि से मानव का परमाणु को देख पाना संभव हुआ है। परमाणुओं का नाम, रचना की परिकल्पना मानव परंपरा में आ चुका है। इसका लोकव्यापीकरण भी हुआ है। नाम और रचना के परिकल्पनाओं को यथावत् मानते हुए, ऐसे परमाणुएं है क्यों? और कितने हैं? वाला प्रश्न आना सहज रहा। इन्हीं प्रश्नों का सहज उत्तर रूप में अनेक प्रजातियों के परमाणु होना, उसमें से किसी संख्यात्मक परमाणु अंशों से गठित परमाणुओं में भूखापन और कुछ निश्चित संख्यात्मक परमाणु अंशों से गठित परमाणुएं अपने में अजीर्णता को प्रकाशित करते हैं। ऐसे भूखे और अजीर्ण परमाणु जितने भी हैं, वे सब विकास क्रम में हैं। ऐसे विभिन्न जाति के परमाणुएं अणु और अणु रचित रचनाओं में भागीदारी करता हुआ देखने को मिलता है। इसमें जागृति क्रम ही एक नामकरण ही है। जागृति क्रम - जागृति जितने भी जीवन मानव परंपरा में ही अध्ययन गम्य है विद्यमान हैं वे सभी इकाई के रूप में गण्य होते हैं और परमाणु व्यवस्था का आधार रूप में व्याख्यायित होते हैं। व्याख्यायित होने का तात्पर्य कार्यरत रहने से है। प्रत्येक निश्चित संख्यात्मक परमाणु अंश सम्पन्न परमाणुएं, अपने-अपने आचरणों को, सदा-सदा के लिए, एक ही प्रयोजन के रूप में अथवा एक-एक निश्चित प्रयोजन के रूप में बनाए रखते हैं। विकास क्रम में पाये जाने वाले सम्पूर्ण प्रकार के परमाणुएं अणुबंधन एवं भारबंधन पूर्वक रचना-विरचना कार्यों को सम्पन्न करते हैं। ऐसी रचना और विरचनाएं भौतिक और रासायनिक प्रभेदों से होना पाया जाता है। भौतिक रचनाएं प्रधान रूप में मृद, पाषाण, मणि, धातुओं के रूप में; रासायनिक रचनाएं, अम्ल, क्षार, पानी; प्राणावस्था की संपूर्ण रचना और विरचना, जीवास्था की संपूर्ण शरीर रचना और विरचना तथा ज्ञानावस्था के संपूर्ण शरीर रचना और विरचना के रूप में दृष्टव्य है।
प्रत्येक रचनाएं विरचना के ओर और विरचनायें रचना के ओर उन्मुख रहते ही है इसको हम ऊपर कहे हुए भौतिक-रासायनिक स्वरूप में देख पाते हैं। इस क्रम में धरती का भी