मानवीय संविधान

by A Nagraj

Back to Books
Page 179

10.2 (5) स्वास्थ्य संयम संबंधी आंकलन :-

  • जन्म व मृत्यु दर।
  • सीमित व संतुलित परिवार के प्रति ग्रामवासी कितने प्रतिशत जागरूक हैं?
  • अनावश्यक आदतों का सर्वेक्षण (गांजा, भांग, चरस, शराब, अफीम, धूम्रपान, जुआ आदि बुरी आदतों) वर्गीकरण व उसके लिए व्यक्तियों का नाम सहित आंकलन।
  • घरेलू चिकित्सा के प्रति जागरूकता और आंकलन।
  • स्थानीय रूप से उपलब्ध जड़ी-बूटियों के प्रकार व उनके औषधि के रूप में प्रयोग, उपयोग और संभावना।
  • सामान्य व विशेष चिकित्सा सुविधा का आंकलन।
  • चिकित्सालय और औषधालय है या नहीं? व्यायाम शाला खेल व्यवस्था, योगासन-प्राणायाम प्रशिक्षण, सांस्कृतिक भवन है या नहीं? आपूर्ति योजना स्पष्ट रहना।

10.2 (6) न्याय सुरक्षा संबंधी आंकलन :-

  • ग्राम का प्रत्येक वयस्क व्यक्ति समझदारी सम्पन्न है या नहीं अपनी योग्यता और पात्रता के अनुसार उत्पादन व समाधान प्रस्तुत करता है या उत्पादन में भागीदार है या नहीं? के रूप में उत्पादन न्याय का आंकलन।
  • उत्पादित वस्तुओं का शोषण विहीन पद्धति से कहाँ तक विनिमय, आदान-प्रदान हो रहा है - के रूप में विनिमय न्याय का आंकलन।
  • स्वधन, स्वपुरूष/स्वनारी, दया पूर्ण कार्यों और तन, मन, धन रूपी अर्थ के सदुपयोग के आधार पर संबंध, मूल्य, मूल्यांकन, उभय तृप्ति, आचरण न्याय का आंकलन।
  • संबंधों के साथ विश्वास निर्वाह के रूप में व्यवहार न्याय का आंकलन।
  • न्याय, समाधान समृद्धि पूर्वक जीने में कठिनाइयों का निराकरण।
  • न्याय व्यवस्था में मूल्यांकन समीक्षा एवं आंकलन।
  • गाँव मोहल्ला सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं का आंकलन व वर्तमान में सुरक्षा व्यवस्था कैसी है?

स्वराज्य व्यवस्था में दश सोपानीय इकाईयाँ -