मानवीय संविधान
by A Nagraj
Page 177
- प्राप्त शैक्षणिक स्थितियों, योग्यताओं का आंकलन 3 वर्ष से 10 वर्ष तक, 10 वर्ष से 18 वर्ष, 19 वर्ष से 30 वर्ष और 30 वर्ष से ऊपर कितने साक्षर हैं, कितने नहीं। कहाँ तक पढ़ें हैं?
- कितने लोग उत्पादन, नौकरी, मजदूरी, ग्राम शिल्प, हस्तकला, कुटीर उद्योग, ग्रामोद्योग में कार्य कर रहे हैं। कितने लोग बेरोजगार हैं।
- कितने व्यापार करने में व्यस्त हैं। कितनी दुकानें हैं और कितने इन पर आश्रित हैं।
10.2 (1) ग्राम की सामान्य सुविधाओं का आंकलन :-
- गाँव व गाँव के भू-क्षेत्र जनसंख्या विवरण सहित जलवायु समीपस्थ वन, वन-खनिज, सम्पदा, वनौषधियों का आंकलन।
- गाँव में आवास, ईंधन, प्रकाश, पीने का पानी, मल-जल निकास व्यवस्था, पाठशाला, उर्जा स्रोतों, सड़क व्यवस्था, डाक घर, बैंक, सांस्कृतिक भवन, तालाब, नहर, नदी, जल स्रोत आदि का आंकलन व सर्वेक्षण।
10.2 (2) उत्पादन संबंधी आंकलन :-
कृषि भूमि, पड़ती भूमि, कृषि संभावित भूमि। सिंचाई व्यवस्था, जल के स्रोत, तालाब नलकूप, नहर, नदी आदि संबंधी स्थिति और संभावनाओं का आंकलन।
फसलों के प्रकार, कृषि उपज, तादाद, वर्ष-फसल चक्र, स्थानीय अभाव, समस्याएँ व संभावनाएँ।
कृषि संबंधी तकनीक व ज्ञान में पारंगत व्यक्तियों की संख्या। क्या वे अन्य को पारंगत बना सकते हैं?
उर्वरक व्यवस्था, गोबर कम्पोस्ट खाद की श्रेष्ठता आवश्यकता व रासायनिक खादों के उपयोग के संबंध में जानकारी एवं सतर्क होने का उपाय।
बीजों के प्रकार, उनके बारे में जानकारी। कृषि संबंधी औजारों, यंत्रों, कीटनाशक दवाइयों आदि की प्राकृतिक उपलब्धता स्वायत्तता, बीज खाद, पानी, उर्जा संतुलन व अभ्यास के बारे में जानकारी समझदारी।