मानवीय संविधान
by A Nagraj
Page 149
- खेलकूद, व्यायाम, अभ्यास में परंपरा से अधिक श्रेष्ठता और अनुसंधानों को संरक्षित करेगा।
उपरोक्त कार्य के लिए विनिमय कोष समिति, “न्याय सुरक्षा समिति” क्रम से उत्पादन कार्य सलाह समिति, “स्वास्थ्य संयम समिति”, “शिक्षा संस्कार समिति” के सहयोग से मूल्यांकन प्रक्रिया सम्पादित करेगा।
विनिमय में सुरक्षा :-
- श्रम मूल्यों को उपयोगिता व कला मूल्य के आधार पर पहचानने की दिशा में “सुरक्षा समिति” निरंतर सजग रहेगी। एक श्रम मूल्य का आंकलन जो कुछ भी ग्राम स्वराज्य स्थापना दिवस में प्रमाणित रहेगा, उसकी गति के प्रति सतर्क रहेगा। निपुणता, कुशलता, कार्य गति, समय व साधन के कुल संयोग से श्रम का मूल्यांकन होगा। जैसे किसी एक वस्तु के निर्माण कार्य से, जिसका फलन स्थापना दिवस पर यदि एक रहा और बाद में यदि दो, तीन या चार हो गया, ऐसी अर्हता को ग्राम में सर्वसुलभ कराने का दायित्व “सुरक्षा समिति” का होगा। इसी प्रकार प्रत्येक वस्तु के संबंध में उत्पादन गति में वृद्धि करने और विनिमय में उसकी समृद्धि के अर्थ को सार्थक बनने का दिशा में कार्य सुरक्षा समिति करेगा।
- लाभ-हानि मुक्ति के संबंध में सतर्क रहना। उसके लिए सभी व्यवस्था प्रदान करना।
- वस्तु की उत्पादन के आधार पर मूल्यांकन करने में सतर्क रहना व कार्य रूप देना।
- सभी विनिमय की संभावना को बनाए रखने में सतर्क रहना व प्रोत्साहित करना।
परिवार सुरक्षा :-
- प्रत्येक परिवार की महिमा और गरिमा को चेतना विकास मूल्य शिक्षा विरोधी वातावरण से दूषित होने से बचाना। प्रचार तंत्र द्वारा भ्रमित करने वाले सभी पक्षों से सम्पूर्ण परिवार को सतर्कता के लिए प्रोत्साहित करते हुए संरक्षित करना।
- साहित्य और कला को परिवार राज्य और ग्राम स्वराज्य के अर्थ में प्रदर्शन कार्य के लिए प्रवृत्त करना।
परिवारगत अंतर्विरोध की संभावनाओं को दूर करने के रूप में परिवारों को सुरक्षा प्रदान करना।