अध्यात्मवाद
by A Nagraj
की चर्चा सुनने में मिलता ही है। इस शताब्दी में हुई युद्धों के सिलसिले में भी शोषण-लूट-खसोट की चर्चाएँ जनवार्ताओं में देखा गया है। इन दो मापदंडों में जो विकसित देश है, अब अन्य देशों के वन खनिज को उपयोग करने के लिए इच्छुक हो चुके हैं इसके लिये सभी योजनाएं बन चुकी हैं। यहाँ उक्त तथ्यों का उल्लेख करने का आशय इतना ही है जिन युद्ध, शोषण, द्रोह-विद्रोह पूर्वक लाभोन्माद, भोगोन्माद, कामोन्माद की ओर सभी विधा में अग्रसर है। उसके लिए अंत विहीन साधनों की अपेक्षा मानव मात्र में होना देखा जा रहा है। इसकी आपूर्ति इस धरती से संभव नहीं है। इसलिये और भी संघर्ष की ओर इसका स्पंदन दिखाई पड़ती है। अतएव इससे मुक्त होना सहज सुंदर, सुखद, समाधानपूर्ण परंपरा बनानी ही है।
इस विधि से हम इन तथ्यों के प्रति स्पष्ट हो चुके हैं कि वस्तुओं के आधार पर (रासायनिक-भौतिक) मानवाकांक्षा सम्मत व्यवस्था नहीं हो पाती है। यह जीवन जागृति मूलक विधि से ही सम्पन्न होना देखा गया है। जीवन में ही तुलन कार्यकलाप सहज रूप में ही सम्पन्न होने के कारण भौतिक-रासायनिक वस्तु संसार में प्रियाप्रिय, हिताहित, लाभालाभ तुलन के कसौटी पर देखा जा सकता है, देखा गया है। न्याय, धर्म, सत्य को मानव चेतना पूर्वक सर्वतोमुखी समाधान (धर्म) सहअस्तित्व सहज परम सत्य दृष्टियों के आधार पर अखण्ड समाज, सार्वभौम व्यवस्था को परंपरा के रूप में पाना सहज समीचीन है। बहुमुखी अभिव्यक्ति रूपी मानव सर्वतोमुखी समाधानपूर्वक ही व्यवस्था और उसका सार्वभौमता को प्रमाणित करने में सक्षम है। इसे योग्यता और पात्रता में प्रमाणित कर देना ही मानव परंपरा का प्रतिष्ठा है, क्योंकि जीवन में अक्षय शक्ति, अक्षय बल अविनाशिता सहित नित्य समीचीन है। उसे व्यवस्थात्मक प्रणालियों के रूप में परिशोधित प्रवर्तित करने की आवश्यकता है।
न्याय, धर्म, सत्य को स्वीकारने वाला, व्यंजित होने वाला, प्रमाणित होने वाला और प्रमाणों को प्रस्तुत करने वाला मानव जीवन ही है। इस तथ्य को भले प्रकार से देखा गया है। प्रिय, हित, लाभानुवर्ती कार्यकलापों में व्यस्त रहते हुए भी न्याय, धर्म, सत्य की स्वीकृति, अपेक्षा, कल्पना करता हुआ मानव को देखा जाता है यही इस बात का द्योतक है। इन्द्रिय सन्निकर्ष में प्रिय, हित व्यंजनाएँ होते हुए लाभ की