अध्यात्मवाद

by A Nagraj

Back to Books
Page 164

सार्वभौम नहीं हो पाये। क्योंकि हम मानव इस धरती पर एकान्तता का प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाये हैं। इसका तात्पर्य जिस एक में सम्पूर्ण जीव जगत विलय होने अथवा लय होने की बात कही गई; वह अभी तक इस धरती पर किसी व्यक्ति के द्वारा प्रमाणित नहीं हो पायी है। हर मानव हर दिन भौतिक-रासायनिक रचना-विरचनाओं को देखता है, इसी को सृष्टि और लय कहता है। इसी क्रम में लय को एक में अन्त (विलय) होने वाला और ऐसे एक से ही सभी सृजन होना बताया गया है। इन दोनों क्रियाकलाप के मूल अभिप्राय रूपी जिस एक से पैदा होना है, जिस एक में विलय होना है, वह मूल तत्व ही प्रमाणित नहीं हो पाया। उसके बारे में कुछ अटकलें लगाते रहे, तत्कालीन रूप में ठीक लगा होगा। क्योंकि हर व्यक्ति कुछ न कुछ मान्यता रखते हैं। जहाँ तक सृष्टि, स्थिति लय को घटना और मानसिकता के संयोग से भाषा के रूप में हम पाते हैं, इसे अधिकांश लोग मानते हैं। इस क्रम में एकान्तवाद रहस्यमय होना सर्वविदित है ही और एकान्त की कल्पना प्रमाणित होना, अभी भी प्रतीक्षित है ही।

व्यवहार, अनुभव और प्रयोगपूर्वक प्रमाणित होने की विधि हम पाये हैं सभी इस तथ्य को समझ सकते हैं। इसे सभी प्रमाणित कर सकते हैं। अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिन्तन इसका आधार है। इस आधार के अनुरूप जीवन जागृतिपूवर्क अस्तित्व में अनुभूत होना एक स्वाभाविक उपलब्धि है। इस उपलब्धि की अपेक्षा हर मानव में है ही। हमें यह उपलब्ध है। इसी आधार पर (अनुभव के आधार पर) हम यह सत्यापित करते हैं - अस्तित्व स्वयं सहअस्तित्व है। सहअस्तित्व नियम है, नियन्ता नहीं है। सहअस्तित्व में भौतिक रासायनिक रचना-विरचना है, “लय” से इंगित कोई चीज नहीं है। विरचना को हम “लय” नाम रख सकते हैं। लय की परिकल्पना के अनुसार चीज गायब होने की बात, समाप्त होने के बात, अस्तित्व ही खत्म होने की बात पर जो परंपराएँ तुले हैं, यह पूर्णतया भ्रम है, क्योंकि अस्तित्व न घटता है, न बढ़ता है। सहअस्तित्व में रचना-विरचना एक आवश्यकीय घटना है क्योंकि परिणामानुषंगीय, बीजानुषंगीय रचना होना पाया जाता है, इन रचनाओं का विरचना होते हुए उन-उन रचनाओं में समाहित रासायनिक-भौतिक रचनाओं का विलगीकरण ही होता है। विरचनाएँ होने मात्र से उन-उन में निहित वस्तु का तिरोभाव अथवा नाश नहीं होता। इसी तथ्यवश अस्तित्व स्थिर, नित्य वर्तमान रूप