मानवीय संविधान
by A Nagraj
Page 23
भागीदारी जागृति सहज प्रमाण हो यह हर मानव में प्रमाणित होना ही अखण्ड मानव समाज होने के अर्थ में परंपरा प्रमाण है।
स्पष्टीकरण - मूल्य, चरित्र, नैतिकता के संयुक्त रूप में मानव जागृत होने का प्रमाण मानवीयता पूर्ण आचरण है,जिसमें स्वधन, स्वनारी-स्वपुरुष, दयापूर्ण कार्य व्यवहार, विचार व्यवस्था है। राष्ट्रीयता अखण्ड समाज के अर्थ में, राज्य परिवार मूलक स्वराज्य वैभव के रूप में सार्वभौम है। मानव में, से, के लिए मूल्य, चरित्र व नैतिकता पूर्वक संपूर्ण मूल्य स्पष्ट होता है। जब मौलिक रूप में मानव आचरण में स्पष्ट होता है तब मानवीय मूल्य, चरित्र, नैतिकता सहज रूप में पहचान होता है और तब नैतिकता, चरित्र व मूल्य प्रवृत्तियाँ स्पष्ट होना पाया जाता है।
अखण्ड राष्ट्र व्यवस्था
परिवार मूलक स्वराज्य व्यवस्था व व्यवस्था में भागीदारी करना, कराना, करने के लिए सहमत होना।
संविधान
- क्रियापूर्णता, आचरणपूर्णता के अर्थ में पारंगत प्रमाण परंपरा होना रहना।
- प्रबुद्धता, संप्रभुता, प्रभुसत्ता सहज आचरण सूत्र व्याख्या परंपरा सहज रूप में होना रहना।
- नियम-नियंत्रण-संतुलन, न्याय-धर्म-सत्य पूर्ण व्यवस्था सहज मानव परंपरा का होना रहना।
विधान
- स्थिति क्रम में संविधान, गति क्रम में विधान, पूर्णता के अर्थ में आचरण।
- ‘त्व’ सहित व्यवस्था, समग्र व्यवस्था में भागीदारी।
- जागृति सहज प्रमाण सम्पन्न परंपरा।
पूर्णता